राहतभरी खबर : कच्चे तेल में तेजी के बाद भी 8 दिन से पेट्रोल, डीजल स्थिर

Webdunia
रविवार, 7 मार्च 2021 (08:23 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार आठवें दिन स्थिरता बनी रही। 27 मार्च को आखिरी बार इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
 
विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करना भी राहतभरा फैसला माना जा रहा है। 
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।
 
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। मुंबई में पेट्रोल कीमत 97.57 रुपए और डीजल की कीमत 88.60 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
 
उल्लेखनीय है कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
 
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल  उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख