Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि पर लगा ब्रेक, जानिए आज क्या है कीमत...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 12 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि पर लगा ब्रेक, जानिए आज क्या है कीमत...
, रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (09:13 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से रविवार को घरेलू बाजार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 दिनों के बाद वृद्धि पर ब्रेक लग गया। आज इनकी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है

शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे बढ़कर 90.58 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 37 पैसे चढ़कर 80.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है।

नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। नए साल के पहले 2 माह में पेट्रोल 6.77 रुपए महंगा हो गया। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कासगंज हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 1 लाख का था इनाम