लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 4 महानगरों में कितने बढ़े दाम...

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2022 (07:33 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज दिल्‍ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है जबकि मुंबई में पेट्रोल 85 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 97.01 रुपए और डीजल 88.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.67 रुपए और डीजल 95.85 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.91 रुपए और डीजल 92.95 रुपए प्रति लीटर हो गया वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.34 रुपए और डीजल 91.42 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
बताया जा रहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि की वजह से देश में अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 
 
पेट्रोल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के दामों में परिवर्तन करती है। मंगलवार को भी दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम : इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज पेट्रोल डीजल के दाम जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS कर पेट्रोल डीजल के दाम पता कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख