15 दिन में 13 बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 9.20 प्रति लीटर बढ़े दाम

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (07:29 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया। पिछले 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल 9.20 रुपए प्रति लीटर महंगे हो चुके है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87 रुपए प्रति लीटर से हो गई। मुंबई में पेट्रोल के दाम 84 पैसे बढ़े हैं। वहीं डीजल 85 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। यहां पेट्रोल और डीजल क्रमश: 119.67 रुपए और 103.92 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
Koo App
इस तरह बढ़े पेट्रोल के दाम : देश में पेट्रोल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से 12वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। 22 मार्च के 80 पैसे बढ़ाए गए थे। इसके बाद 23 मार्च, 25 मार्च, 26 मार्च, 29 मार्च, 30 मार्च और 31 मार्च को भी 80 पैसे की वृद्धि की गई। 27 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे का इजाफा हुआ तो 28 मार्च को 30 पैसे बढ़ाए गए। इन 12 दिनों में केवल 24 मार्च और 1 अप्रैल को पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए। हालांकि 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को भी पेट्रोल की कीमतों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ। 4 और 5 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 40 पैसे और 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ।
 
इस तरह बढ़े डीजल के दाम : इसी तरह 13 दिन में डीजल भी 8 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। 22 मार्च को पेट्रोल की तरह ही डीजल भी 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 23, 25, 26, 30 और 31 मार्च को भी डीजल पर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। 27 मार्च को इसके दाम 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए और 28 मार्च को तेल कंपनियों ने डीजल पर 35 पैसे बढ़ा दिए। पेट्रोल की तरह ही डीजल के दाम भी 24 मार्च और 1 अप्रैल को स्थिर थे। 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को डीजल की कीमते 80 पैसे बढ़ाई गई। 4 और 5 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 40 पैसे और 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख