देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए क्या है नए दाम

नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (07:22 IST)
Petrol Diesel Price : लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोल-डीजल में 2 रुपए की कमी हुई है। देश के अलग-अलग शहरों में दाम अलग रहेंगे। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई।
 
इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपए प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल 87.62 रुपए में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए, कोलकाता में 103.94 रुपए और चेन्नई में 100.75 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं डीजल मुंबई में 92.15 रुपए, कोलकाता में 90.76 रुपए और चेन्नई में 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव मिलेगा।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए थे। काफी समय से देश में पेट्रोल डीजल के दाम कम होने के कयास लगाए जा रहे थे।
 
इसके एक हफ्ते पहले घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 100 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की घोषणा की गई थी। उस कटौती से आम उपयोगकर्ताओं के लिए एलपीजी की दरें घटकर 803 रुपए प्रति सिलेंडर हो गईं जबकि उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाले गरीबों को यह सिलेंडर 503 रुपए का हो गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख