Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र और राजस्थान में पेट्रोल के दाम गिरे, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव?

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (10:30 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल रविवार के मुकाबले तेजी दिख रही है। हालांकि ये अब भी 90 डॉलर प्रति बैरल के अंदर ही हैं। सोमवार सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 86.39 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।
 
वहीं ब्रेंट क्रू़ड भी 88.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेज गिरावट दिख रही है। यहां पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 84 पैसे गिरकर बिक रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 84 पैसे की गिरावट के साथ बिक रहा है। बिहार, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में भी कीमतों में गिरावट दिख रही है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 27 पैसे की बढ़त के साथ बिक रहे हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.34 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump : लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

दिल्ली में 66 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे ये 11 परिवार

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

सरकार को खरीफ सत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद : शिवराज चौहान

YouTuber ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख