बड़ी खबर, नए साल में 16 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

Webdunia
बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (17:47 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए भारत में भी इसके दाम घटते नजर आ रहे हैं। दूसरी और डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हो रहा है। इसे देखते हुए विशेषज्ञों ने दावा किया कि नए साल में देश में पेट्रोल 6 रुपए तक सस्ता हो सकता है।
 
3 अक्टूबर को कच्चा तेल अपने इस साल के ऊपरी स्तर 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं, अब इसके दाम 42 फीसदी गिरकर कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल आ गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके दाम 47 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकते हैं। इससे देश में भी पेट्रोल के दाम तेजी से कम होने का अनुमान है।
 
बताया जाता है कि तेल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्‍ट्रीय दामों के साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत और इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम के आधार पर तय करती है।
 
इसके अलावा पुणे में चल रहा सरकार का मिथेनॉल संबंधी प्रयोग अगर सफल रहा तो नए साल में इसके दाम 10 रुपए और कम हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार पेट्रोल में मिथेनॉल मिलाकर पेट्रोल की कीमत में कटौती की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए पुणे में 15 फीसदी मिथेनॉल मिले हुए पेट्रोल से गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

अगर यह दोनों ही काम एक साथ हो जाए तो पेट्रोल के दाम 16 रुपए तक कम हो सकते हैं। चुनाव से पहले यह स्थिति बनती है तो मोदी सरकार को चुनावों में भी इसका भारी फायदा हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख