Hanuman Chalisa

पीएफ की ब्याज दर का फैसला इसी महीने होने की संभावना

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (19:08 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक 23 नवंबर को होगी जिसमें मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भविष्य निधि जमाओं की ब्याज दर का फैसला हो सकता है।
 
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि 2017-18 के लिए भविष्य निधि जमाओं पर देय ब्याज दर को मंजूरी के लिए न्यासी मंडल के समक्ष रखा जा सकता है। ईपीएफओ के 4.5 करोड़ से अधिक अंशधारक हैं।
 
पिछले साल दिसंबर में न्यासी मंडल ने 2016-17 के लिए ईपीएफ ब्याज दर को घटाकर 8.65 प्रतिशत करने का फैसला किया जो कि 2015-16 के लिए 8.8 प्रतिशत थी।
 
 
​अधिकारी ने कहा कि ईटीएफ निवेश में अंशधारक के हिस्से को उनके सम्बद्ध खातों में डालने के प्रस्ताव पर भी बैठक में विचार किया जा सकता है। इस साल न्यासी मंडल की बैठक में यह मुद्दा एजेंडे में था और इसे नियंत्रक व महालेखा परीक्षक के पास भेजा गया। 
 
कैग ने प्रस्ताव पर सै​द्धांतिक मंजूरी दी है लेकिन कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे। एक अनुमान के अनुसार एक्सचेंज ट्रेडेट फंड ईटीएफ में ईपीएफओ का निवेश मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक बढ़कर 45000 करोड़ रुपए हो सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख