CAA के खिलाफ उकसाने के आरोप में PFI सदस्य गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 9 मार्च 2020 (15:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।
 
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए PFI सदस्य की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। उसे पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया गया है।
 
इससे पहले स्पेशल सेल की टीम ने रविवार को जामिया नगर इलाके के ओखला विहार से एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया जिस पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) खुरासान मॉडल के जुड़े होने के आरोप है। दंपत्ति की पहचान जहानजैब समी, दाऊद इब्राहिम, जैब, अबु मोहम्मद अल हिन्द और अबु अब्दुल्लाह और उसकी पत्नी हिना बसीर बेग के रूप में हुई है। दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं।
 
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि समी सोशल मीडिया पर कई अकाउंट बनाकर लोगों को भड़काता था। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के पीएफआई के साथ तार जुड़े होने का मामला सामने आने पर रविवार देर रात दानिश को गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख