Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी के जन्मदिन पर लगी 'मोहब्बत की दुकान'

हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, सोमवार, 19 जून 2023 (20:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी की युवा इकाई ने सोमवार को 'मोहब्बत की दुकान' फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत की, जो 'भारत जोड़ो यात्रा' पर आधारित है। भारतीय युवा कांग्रेस के अनुसार, यह प्रदर्शनी 30 जून तक चलेगी और इसमें 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को दर्शाया गया है।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए राहुल गांधी जी हमेशा लड़ते रहे हैं, और आगे भी लड़ते रहेंगे।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, राहुल गांधी जी देश के एकमात्र नेता हैं, जो किसानों, नौजवानों, महिलाओं के पक्ष में बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनका कहना था कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल सभी पदयात्रियों के योगदान को सराहने का प्रयास किया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ तथा पूजा-अर्चना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अमेठी संसदीय क्षेत्र के पूर्व  सांसद राहुल गांधी के सोमवार को 53वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ तथा पूजा-अर्चना की।

कांग्रेस के अमेठी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल द्वारा भजन-कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह आठ बजे से चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय को सजाया गया है और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी के सभी विकास खंडों में शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। राहुल गांधी का जन्मदिन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है। राहुल गांधी आज 52 साल के हो गए और जिले में 52 कांग्रेसियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 2002 से 2019 तक अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने हराकर अमेठी सीट पर कब्जा कर लिया था। चुनाव हारने के बाद से राहुल गांधी पिछले चार वर्षों में तीन बार अमेठी आए। वह आखिरी बार उप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे।

एमके स्टालिन और कमल हासन ने दी बधाई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनय से राजनीति में आए कमल हासन ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राहुल गांधी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने उल्लेख किया कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लंबी यात्रा आगे हैं।

स्टालिन ने ट्वीट किया, प्रिय भाई राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें आगे लंबा सफर तय करना है। आइए, एक साथ कदम बढ़ाएं।

मक्कल निधी मय्यम अध्यक्ष हासन ने ट्वीट किया, मैं अपने मित्र राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देता हूं। आपने विपरीत परिस्थितियों का मुस्कुराकर सामना किया और नफरत का जवाब प्रेम से दिया। ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए और आप खुश एवं स्वस्थ रहें।

उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को 53 वर्ष के हो गए। हाल में उन्होंने अमेरिका की यात्रा की थी और वहां कई भाषण दिए थे।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला ने उड़ाए नोट, वायरल वीडियो से मचा बवाल