सोना तस्करी मामला : पिनराई विजयन का अमित शाह पर पलटवार

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (23:04 IST)
कोल्लम। सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की आलोचना करने के 1 दिन बाद विजयन ने गुरुवार को पूछा कि भाजपा सरकार के अंदर आने वाला सीमा शुल्क विभाग 9 महीने बाद भी सोना भेजने वाले व्यक्ति को क्यों नहीं पकड़ पा रहा है।

शाह के सवालों के प्रत्युत्तर में मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता से भी कुछ सवाल पूछे और कहा कि क्या उन्हें पता है कि उनकी कैबिनेट के सहयोगी ने बार-बार कहा कि राजनयिक सामान (बैगेज) के माध्यम से सोने की तस्करी नहीं की गई।

विजयन ने कहा कि शाह इस बात को लेकर निराश हैं कि सभी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा नौ महीने से अधिक समय से जांच करने के बावजूद वाम मोर्चा की सरकार के खिलाफ उन्हें कुछ नहीं मिला है।

शाह ने कल आरोप लगाए थे कि मार्क्सवादी नेता के संबंध घोटाले के मुख्य आरोपी से हैं। विजयन ने पूछा कि केंद्र सरकार नौ महीने बाद भी उस व्यक्ति को क्यों नहीं गिरफ्तार कर पा रही है, जिसने सोना भेजा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख