Hanuman Chalisa

पीएम मोदी फोर्ब्‍स की सूची में नौवें स्थान पर

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2015 (22:31 IST)
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोर्ब्‍स पत्रिका की 2015 की ताकतवर हस्तियों की सूची में नौवें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतीन पहले स्थान पर हैं। 2014 की फोर्ब्‍स की ताकतवर हस्तियों की सूची में मोदी 14वें स्थान पर थे।
 
फोर्ब्‍स ने मंगलवार को यह सूची जारी करते हुए कहा कि भारत में 1.2 अरब लोगों की देखरेख करने को ‘हाथ मिलाने’ से अधिक बहुत कुछ करने की जरूरत होती है। मोदी को अपनी पार्टी भाजपा के सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाना चाहिए और ‘झगड़ालू विपक्ष’ को नियंत्रण में रखना चाहिए।
 
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तीसरे, पोप फ्रांसिस चौथे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पांचवें स्थान पर हैं। 
 
इस सूची में शीर्ष दस में माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स छठे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जैनेट येलेन सातवें, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन आठवें और गूगल के लैरी पेज दसवें स्थान पर हैं।
 
मोदी के बारे में पत्रिका ने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री के पहले साल के कार्यकाल में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रही। बराक ओबामा और शी जिनपिंग  के साथ अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान उन्होंने वैश्विक नेता के रूप में अपना कद बढ़ाया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET