57 के हुए अमित शाह, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (11:36 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समेत कई राजनीतिक दिग्गजों ने गृह मंत्री अमित शाह को शुक्रवार को उनके 57वें जन्मदिन पर बधाई दी और भारतीय जनता पार्टी तथा सरकार में उनके योगदान की प्रशंसा की।
 
मोदी ने कहा, अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैंने कई वर्षों से अमित भाई के साथ काम किया है और पार्टी तथा सरकार को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखा है। वह ऐसे ही उत्साह के साथ देश की सेवा करते रहें । उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कू पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।
 
वरिष्‍ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, देश के यशस्वी और कर्मठ गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।



केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी कू पर अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कू पर कहा, 'कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दें और आप शतायु हों, शुभकामनाएं!'

शाह का जन्म गुजरात में 1964 में हुआ और वह लंबे समय से मोदी के करीबी सहायक रहे हैं। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और इसी साल शाह ने भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वह गुजरात में मोदी की सरकार में मंत्री थे। 2019 में वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री बने।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख