गुजरात में सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (08:23 IST)
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ गुरुवार को यहां राजभवन में सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक में शामिल हुए।
 
 
गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले में स्थित भगवान शिव के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से जुड़े मामलों का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के सात न्यासियों में मोदी, शाह और आडवाणी भी शामिल हैं।
 
 
न्यासियों में से एक पीके लाहड़ी ने कहा, 'यह बैठक करीब एक घंटे तक चली जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को अगले एक साल के फिर से ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया।'
 
 
उन्होंने बताया कि सात न्यासियों में से एक जेडी परमार निजी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाए। सात न्यासियों में मोदी, शाह, आडवाणी, पटेल, लाहड़ी, परमार और एक कारोबारी हर्षवर्धन नेवतिया शामिल हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख