Hanuman Chalisa

वाराणसी में पीएम मोदी की देव ‍दीपावली, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के फूलों से महक उठा काशी

अवनीश कुमार
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (14:24 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देव दीपावली के उपलक्ष में अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेघ घाट पर पहला दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत करेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी यहां से गंगा यात्रा के जरिए गंगा के दोनो छोरों पर दीपमालाओं की अद्भुत छटा को देखेंगे और गंगा यात्रा दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती और चेतसिंह किले के लेजर शो को देखते हुए अस्सी घाट के रास्ते रविदास घाट पर खत्म होगी।
 
लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वाराणसी की देव दीपावली को यादगार बनाने के लिए दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती के लिए गंगा सेवा समिति ने इस बार पीएम मोदी के स्वागत में कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह फूल बिछाने की योजना बनाई थी। जिसके चलते कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, दार्जिलिंग, उत्तराखंड से लेकर अलग-अलग स्थानों से लगभग 200 क्विंटल फूलों को मंगवाया गया थे।
 
इन्हें दशाश्वमेध घाट से लेकर जहां जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे। वहां-वहां पर फूलों से जगहों को सजाया गया है इन फूलों की सुगंध से कार्यक्रम स्थल महक उठा है और वही फूलों से क्रूज़ को भी तैयार किया गया है। साथ-साथ गंगा आरती का मंच और बुके भी इन्हीं फूलों से तैयार किया गया है।
 
कार्यक्रम आयोजकों की माने तो देव दीपावली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यादगार बनाने के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं.बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देव दीपावली में शामिल होने के लिए वाराणसी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख