Festival Posters

Maharashtra के वाशिम में गरजे PM मोदी, बोले- कांग्रेस को चला रही शहरी नक्सलियों की गैंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (17:02 IST)
PM Modi in Maharashtra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को शहरी नक्सलियों का एक गैंग चला रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इस पार्टी के खतरनाक एजेंडे को विफल करने के लिए एकजुट होने की अपील की। मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें (कांग्रेस को) लगता है कि यदि हम सभी एकजुट हो जाएंगे तो देश को विभाजित करने का उनका एजेंडा नाकाम हो जाएगा।
ALSO READ: PM मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11200 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
मोदी ने कहा कि हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखने वाले लोगों के साथ कितनी करीब खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल में दिल्ली में हजारों करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए गए। कांग्रेस के एक नेता पर इसका सरगना होने का संदेह है। कांग्रेस युवाओं को नशे की ओर धकेलकर उससे मिलने वाले पैसे से चुनाव लड़ना चाहती है।
<

बीजेपी अपनी नीति और निर्णयों से वंचित समाज को निरंतर आगे बढ़ा रही है और कांग्रेस उन्हें सिर्फ लूटना चाहती है।

फर्क साफ है! pic.twitter.com/a47G0zisg7

— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2024 >
मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन की तरह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता। मोदी ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत पर एक ही परिवार का शासन होना चाहिए। इसलिए उन्होंने (कांग्रेस ने) बंजारा समुदाय के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया रखा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

गुजरात बजट : गांधीनगर में बनेगी देश की सबसे बड़ी 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी', डिजिटल सुविधाओं से होगी लैस

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, डेटा की तरह सस्ती होगी AI, Jio जोड़ेगा भारत को 'इंटेलिजेंस एरा' से

अमेरिका-ईरान तनाव से लगातार दूसरे दिन भी सोना-चांदी में उछाल, MCX ने हटाया अतिरिक्त मार्जिन

इंदौर में महिला ने ले ली महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव की क्‍लास, खरी- खरी सुनाकर कहा, आपकी पार्टी काम नहीं कर रही है

अगला लेख