Biodata Maker

बिहार में प्रधानमंत्री मोदी...

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (15:15 IST)
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मोकामा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा...
* बिहार के लोगों को प्रधानंमत्री सौभाग्य योजना का लाभ उठाना चाहिए।
* जिस घर में बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर मुफ्त में बिजली देंगे। 
* पहले चुनाव को ध्यान में रखकर घोषणाएं की जाती थीं। बाद में उन्हें भुला दिया जाता था। 
* हम योजना बनाकर उनका क्रियान्वयन भी करते हैं। 
* हम गरीबों की जिंदगी में बदलाव लाएंगे। 
* 2022 तक बिहार को समृद्ध राज्य बनाना है। 
* अब तक 15 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है। 
* सड़क का निर्माण गाड़ियां दौड़ाने के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र की समृद्धि और विकास के लिए।
* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब दोगुनी सड़कें बन रही हैं।
* गंगा को निर्मल और अविरल करेंगे। गंगा से पीढ़ियों का भविष्य जुड़ा हुआ है। 
* गंगा स्वच्छ होगी तो छठ पूजा की उमंग भी कुछ अलग होगी। 
* गंगा गंदी न हो, इसमें गंदगी न गिरे इसका प्रयास हो रहा है। 
* जलसंकट से बचने के लिए नदियों की सफाई जरूरी। 
* प्रधानमंत्री ने मोकामा हाईवे प्रोजक्ट की नींव रखी। 
* छठ पूजा के लिए बिहार के लिए कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 
* हमारे देश में ऐसे भी नेता रहे हैं, जिनकी सोच देश को पीछे ले जाने की रही है। 
* विकृत मानसिकता ने देश को बर्बाद दिया। 
* बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
* रामधारी सिंह दिनकर की बातें अंधश्रद्धा से मुक्ति का मार्ग दिखाती है। 
* बिहार को 3750 करोड़ की सौगातें मिल रही है। 
* नया पुल पटना को बेगुसराय से जोड़ेगा। 
* मैं नीतीश कुमारजी को धन्यवाद देता हूं। 
* बिहार के इस क्षेत्र से नीतीश कुमार का विशेष लगाव। 
* केंद्र के साथ मिलकर बिहार सरकार बेहतर काम कर रही है।
* सभी दिवाली और छठ पूजा की शुभकामनाएं।
 
इससे पहले पटना विश्वविद्यालय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा... 
* 20 शीर्ष विश्वविद्यालयों को सरकारों के बंधनों से मुक्त किया जाएगा। इनमें 10 निजी और 10 सरकारी विश्वविद्यालयों को 10 हजार करोड़ रुपए‍ दिए जाएंगे। 
* पटना यूनिवर्सिटी भी इस चुनौती को स्वीकार करे। 
* इसके लिए पूरे देश से विश्वविद्यालयों का चयन किया जाएगा।
* हमारे देश में शिक्षा सुधार के काम बहुत ही धीमी गति से चले। 
* आज बदलती दुनिया के हिसाब से शिक्षा व्यवस्था की जरूरत।
* सभी आईआईएम को हमने सरकारी बंधनों से मुक्त कर दिया है। आईआईएम के लोग इस अवसर को अद्‍भुत मौका मानकर देश को कुछ करके दिखा दें। 
* आज सामान्य लोगों की समस्याओं को दूर करने वाली तकनीक चाहिए।
* विश्व की शीर्ष 500 यूनिवर्सिटी में भारत का नामोनिशान नहीं। 
* हिन्दुस्तान जवान है, उसके सपने भी जवान हैं। 
* हम जो अपने आसपास जो समस्याएं देखते हैं, क्या उसके लिए हम कोई तकनीक ढूंढ सकते हैं। इस तरह की खोज होनी चाहिए। भविष्य में यही स्टार्टअप के रूप में काम करेगा। 
* स्टार्टअप को लेकर भारत आज चौथे स्थान पर है, लेकिन हम आगे बढ़ेंगे तो अग्रिम पंक्ति में भी हो सकते हैं। 
* भारत के पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है। 
* नवाचार हर युग के लिए महत्वपूर्ण है।  
* 2022 में बिहार को समृद्ध राज्य होना चाहिए। 
* चुनौती यह नहीं कि नया क्या सीखा, चुनौती यह है कि पुराना जो सीखा है उसे भूलो।
* बदलते तौर में भारत को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करना है। 
* दुनिया में वही देश आगे बढ़ते हैं जो नई सोच को बढ़ावा देते हैं।
* आईटी क्रांति ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला। 
* शिक्षा का उद्देश्य दिमाग को खाली करना है, उसके बाद दिमाग को खुला करना। 
* सभी विवि को दिमाग को खाली करने और खुला करने का अभियान चलाना होगा। 
* जब खाली होगा तो नए को भरने की जगह बनेगी। 
* आज के दौर में टीचिंग की नहीं, लर्निंग की जरूरत है। 
* जो अपने समृद्धिशाली इतिहास को याद रखता है, वहीं से नए इतिहास का जन्म होता है। 
* जो इतिहास को भूल जाता है उसकी कोख बांझ रहती है। 
* इस विश्वविद्यालय से कई दिग्गज नेता निकले हैं। 
* जितनी पुरानी गंगा धारा है, उतनी ही पुरानी ज्ञान की विरासत बिहार के पास है।
* नालंदा और विक्रमशिला को कौन भूल सकता है। 
* देश के विकास में पटना विश्वविद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। 
* ऐसा बताया गया, मैं विवि आने वाला देश का पहला प्रधानंमत्री हूं।
* पहले के प्रधानमंत्री मेरे लिए कई अच्छे काम छोड़ गए हैं। 
* 100 सालों में पटना विवि से कई पीढ़ियां आगे बढ़ी हैं। 
* कोई राज्य नहीं, जहां पटना यूनिवर्सिटी का छात्र सिविल सर्विसेस में चयन होकर नहीं गया हो। 
* पटना विश्वविद्यालय में मोदी-मोदी की गूंज। 
* साइंस कॉलेज पहुंचे मोदी। 

* प्रधानमंत्री हवाई अड्डा से सीधे पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने साइंस कॉलेज के लिए रवाना हो गए।
* हवाई अड्डे पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना की महापौर सीता साहू, राज्य के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री पशुपति कुमार पारस, विधान परिषद के पूर्व सभापति अवेधश नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने उनका स्वागत किया।
* पटना पहुंचे मोदी, कुछ ही देर में पटना विश्वविद्यालय जाएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

सभी देखें

नवीनतम

Sameer Wankhede Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को दी मंजूरी

Rajya Sabha Elections : TMC ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 16 मार्च को मतदान

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

सुरसागर झील और न्याय मंदिर समेत ऐतिहासिक धरोहरों का होगा कायाकल्प, VMC का बड़ा मास्टरप्लान

CM योगी का सफल सिंगापुर-जापान दौरा, 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लौटे, UP में खुलेंगे 5 लाख रोजगार के द्वार

अगला लेख