मन की बात में पीएम मोदी की अपील, त्योहारों के मौसम में रखें लोकल फॉर वोकल का ध्यान

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (11:20 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से त्योहारों पर सैनिकों के नाम पर एक दिया जलाने की भी अपील की। उन्होंने देशवासियों से त्योहारों के मौसम में बाजार से खरीदारी करते समय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...


11:34 AM, 25th Oct
-कुछ ही दिनों बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती, 31 अक्टूबर को हम सब 'राष्ट्र्रीय एकता दिवस' के तौर पर मनाएंगे।
-जरा उस लौह पुरुष की छवि की कल्पना कीजिए जो राजे-रजवाड़ों से बात कर रहे थे, पूज्य बापू के जन-आंदोलन का प्रबंधन कर रहे थे, साथ ही अंग्रेजों से लड़ाई भी लड़ रहे थे। इन सब के बीच भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर पूरे रंग में होता था।
-बापू ने सरदार पटेल के बारे में कहा था- उनकी विनोदपूर्ण बातें मुझे इतना हंसाती थी कि हंसते-हंसते पेट में बल पड़ जाते थे। इसमें, हमारे लिए भी एक सीख है, परिस्थितियां कितनी भी विषम क्यों न हों, अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को जिंदा रखिये।
 

11:32 AM, 25th Oct
-दिल्ली के कनॉट पैलेस में एक खादी स्टोर पर इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी हुई।
-इसी तरह कोरोना के समय में खादी के मास्क भी बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं।
-जब हमें अपनी चीजों पर गर्व होता है तो दुनिया में भी उनके प्रति जिज्ञासा बढ़ती है।
-जैसे हमारे आध्यात्म ने, योग ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया है। हमारे कई खेल भी दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं।


11:21 AM, 25th Oct
- दुनिया में कई जगह खादी बनाई जा रही है। मेक्सिको के 'ओहाका (Oaxaca)' में कई गांव ऐसे हैं जहां स्थानीय ग्रामीण खादी बुनने का काम करते हैं।
-आज जब हम लोकल के लिए वोकल हो रहे हैं तो दुनिया भी हमारे Local प्रोडक्टस की फैन हो रही है। हमारे कई लोकल उत्पादों में ग्लोबल होने की बहुत बड़ी शक्ति है।
-हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं।
-हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार बनाने हैं। हमें घर पर एक दीया भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।


11:12 AM, 25th Oct
- लॉकडाउन में हमने समाज के उन साथियों को और करीब से जाना है जिनके बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल हो जाता।
- कठिन समय में ये आपके साथ थे, अब अपने पर्वों में अपनी खुशियेां में भी हमें इनको साथ रखना है।
- जब हम त्योहार की बात करते हैं, तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब जाना है?
- इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो 'Vocal for Local' का अपना संकल्प अवश्य याद रखें।
- बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है। 

11:07 AM, 25th Oct
-आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
-दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, लेकिन साथ ही ये एक तरह के संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है।
-पहले दशहरे पर बड़े-बड़े मेले लगते थे उसका आकर्षण भी बहुत रहता था। लेकिन कोरोना के संकट काल में हमें संयम से काम लेना है। मर्यादा में रहना है।

11:01 AM, 25th Oct
-पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी होगी।
-इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले महीने 27 तारीख को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख