पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का सरप्राइज दौरा, 1 घंटे तक बारीकी से किया निरीक्षण (देखिए फोटो)

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (10:09 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नए संसद भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने नए परिसर में एक घंटे से अधिक समय बिताया और नए भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की। दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी।
पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ संसद के दोनों सदनों में प्रस्तावित सुविधाओं का जायजा लिया। नए भवन के पिछले साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी। अब इसका जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है।
 
टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 2020 में 971 करोड़ रुपए में परियोजना का ठेका मिलने के बाद इमारत का निर्माण कर रही है। हालांकि, माना जाता है कि परियोजना की लागत अधिक हो गई है।
 
 
नए भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा।
 
सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत, सरकार एक एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव का भी निर्माण करेगी जिसमें एक नया प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख