Hanuman Chalisa

वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी, देंगे 1200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Webdunia
रविवार, 16 फ़रवरी 2020 (11:36 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहंचे। वाराणसी में पीएम मोदी करीब 1200 करोड़ की सौगात भी देंगे। इसके तहत वे 34 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 14 प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे।
 
बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थि‍त थे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 6 साल में यह 22वां दौरा है। वे करीब 6 घंटे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान वे 34 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 14 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री वाराणसी के इस एक दिवसीय दौरे पर 430 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल सहित 30 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी एक रैली को भी सम्बोधित करेंगे।
 
मोदी एक वीडियो लिंक के माध्यम से आईआरसीटीसी की 'महाकाल एक्सप्रेस' को भी हरी झंडी दिखाएंगे। देश की पहली ओवरनाइट निजी रेलगाड़ी तीन ज्योतिर्लिंग तीर्थ स्थलों— वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी।
 
वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक की 63 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह देश में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इसे बनाने के लिए पिछले एक साल में 200 से अधिक कारीगरों ने दिन-रात काम किया।
 
स्मारक केंद्र में उपाध्याय के जीवन और समकालीन तथ्यों की जानकारी होगी। पिछले वर्ष ओडिशा के लगभग 30 शिल्पकारों और कलाकारों ने इस परियोजना पर काम किया।
 
बाद में, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे, जहां वह 30 से अधिक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 430 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल और विश्वविद्यालय में 74 बिस्तरों वाला मनोरोग अस्पताल भी शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख