Hanuman Chalisa

चार साल में स्वच्छता का दायरा दोगुना हुआ : मोदी

Webdunia
रविवार, 25 मार्च 2018 (14:26 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों की खुशहाली के लिए स्वास्थ्य और  स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि पिछले 4 साल के दौरान स्वच्छता का दायरा दोगुना बढ़कर करीब 80 फीसदी तक पहुंच चुका है और देशवासियों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।
 
मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 42वें संस्करण में कहा कि स्वच्छता के लिए 4 साल में देश ने स्वच्छता को लेकर एक बीड़ा उठाया था और उसके परिणाम आज सबके सामने हैं। इस दौरान स्वच्छता का दायरा दोगुना हो गया है।
 
स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश परंपरागत सोच को पीछे छोड़कर बहुत आगे बढ़ चुका है। सरकार भी इस नई सोच के अनुरूप इस दिशा में नए-नए कदम उठा रही है।
 
सरकारी स्तर पर यह सोच कैसे बदली है, इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले स्वास्थ्य से जुड़ा हर काम सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय देखता था लेकिन अब सारे विभाग और मंत्रालय इससे जुड़ गए हैं। स्वच्छता-मंत्रालय, आयुष-मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय,  उपभोक्ता मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राज्य सरकारें सभी इस दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ स्वस्थ रहने पर ही जोर नहीं दिया जा रहा है बल्कि स्वस्थ रहने के सरल तरीकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सजगता जितनी  सस्ती है उतनी ही आसान भी है। इस बारे में लोग जितने जागरूक होंगे उतना ही व्यक्ति, परिवार और समाज को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीवन की स्वच्छता के लिए पहली आवश्यकता स्वच्छता की है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख