Article 370 : आप भी जानते हैं, जो हुआ सही नहीं है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (08:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से पूरे देश को संबोधित करते हुए परोक्ष रूप से कांग्रेस की सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप जानते हैं कि पिछले 70 सालों में जो हुआ, वह सही नहीं हुआ। 
 
मोदी ने कांग्रेस सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए इतना ही महत्वपूर्ण था तो आपने 70 साल में इसे स्थायी क्यों नहीं किया, क्यों इसे अस्थायी बनाकर रखा गया। दरअसल, आप भी जानते हैं कि जो हुआ वह सही नहीं है, लेकिन आपमें सुधार करने की हिम्मत नहीं थी। 
 
उन्होंने कहा कि 370 और 35 हटाने के लिए सभी राजनीतिक दल दबी जुबान में या मुखर रूप से समर्थन करते रहे हैं, लेकिन चुनावी राजनीति के चलते वे इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कर पाए। 70 साल की इस व्यवस्था ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को ही जन्म दिया। 
 
मोदी ने कहा कि 370 जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास में बाधा बन रहा था। आजादी के बाद जो लोग जम्मू कश्मीर में आकर बसे उन्हें मानवीय अधिकार भी नहीं मिले। उनकी भी चिंता करने की जरूरत है। मगर अब लोगों के सपनों को पंख लगेंगे, विकास की दौड़ में वे भी शामिल होंगे। दलित और आदिवासी भाइयों को अब पूरे देश की तरह जम्मू कश्मीर में भी अधिकार मिलेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख