पद्म पुरस्कारों में पारदर्शिता, आम आदमी को मिल रहा सम्मान : मोदी

Webdunia
रविवार, 28 जनवरी 2018 (15:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने में पूरी तरह से पारदर्शिता आ गई है और इनसे आम आदमी को सम्मानित किया जा रहा है।
 
मोदी ने आकाशवाणी पर अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के 40वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महान लोग मौजूद हैं और चुपचाप समाज को बदलने का कार्य कर रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों को सम्मानित कर रही है और उनको पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं। देश में सामान्य व्यक्ति बिना किसी सिफारिश के ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में पद्म पुरस्कार प्रदान करने की पूरी प्रक्रिया बदल गई है। कोई भी नागरिक किसी को भी नामित कर सकता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने से इसमें पारदर्शिता आ गई है। इन पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया का पूरा बदलाव हो गया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत सामान्य लोगों को पद्म पुरस्कार मिल रहे हैं। ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं, जो बहुत प्रसिद्ध नहीं हैं। पुरस्कार देने के लिए व्यक्ति की पहचान नहीं, काम का महत्व बढ़ रहा है।
 
मोदी ने इसके लिए विज्ञान संबंधी खिलौने बनाने वाले महाराष्ट्र के अरविंद गुप्ता, महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली कर्नाटक की सितावा जोद्दती, आदिवासी पेंटिंग बनाने वाले मध्यप्रदेश के भज्जू श्याम, जड़ी-बूटियों से दवा बनाने वाली केरल की आदिवासी महिला लक्ष्मीकुट्टी और गरीबों के लिए अस्पताल बनाने वाली पश्चिम बंगाल की 75 वर्षीय सुभासिनी मिस्त्री का उल्लेख किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के लिए काम करने वाले लोगों के अनुभवों का लाभ लेने के लिए उन्हें स्कूलों और कॉलेजों में बुलाना चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

लाल हरी लाइटों में चमकता उड़न जासूस निकला कबूतर, पुलिस ने किया नकली ड्रोन का पर्दाफाश

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बरी, फैसला सुन रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानिए क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर, एम्स देवघर और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे पीड़ित परिवार

Amarnath Yatra : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित

अगला लेख