Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लखीमपुर हादसे पर प्रियंका का पीएम मोदी से सवाल, क्या आपने यह वीडियो देखा है...

हमें फॉलो करें लखीमपुर हादसे पर प्रियंका का पीएम मोदी से सवाल, क्या आपने यह वीडियो देखा है...

अवनीश कुमार

, मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (11:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हादसे में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके बाद से प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी ने आज एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए हैं। आइए आपको बताते हैं प्रियंका गांधी ने जारी वीडियो में क्या कहा है?
 
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि मोदी जी नमस्कार मैंने सुना है कि आज आप आजादी का अमृत उत्सव मनाने के लिए लखनऊ आ रहे हैं। लेकिन मैं आपसे पूछना चाहती हूं क्या आपने यह वीडियो देखा है?
 
यह वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री का बेटा अपनी गाड़ी के नीचे किसानों को को कुचलते हुए दिखाता है। आप इस वीडियो को देखें और देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? उनके लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। मेरे जैसे विपक्ष के तमाम नेताओं को तो आपने हिरासत में बिना किसी आदेश, एफआईआर के रखा हुआ है लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि ये आदमी आजाद क्यों है?
 
आज आप जब आजादी के अमृत उत्सव की महफिल में मंच पर बैठे होंगे मोदी जी तो याद करिएगा आजादी हमें किसानों ने दिलाई है। आज भी देश की सीमाओं की सुरक्षा ज्यादातर किसान के बेटे ही करते हैं। किसान महीनों से त्रस्त है अपनी आवाज उठा रहा है और आप उसको नकार रहे है।
 
उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप लखीमपुर आइए ना जिन्होंने हमें आजादी दिलवाई जो हमारे अन्नदाता व जो हमारी आत्मा है इस देश की उनकी पीड़ा समझिए और सुनिए, इनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है जिस संविधान पर आप ने शपथ ली है उसका धर्म है उसके प्रति आपका कर्तव्य है। 'जय हिंद जय किसान'...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : लखनऊ में पीएम मोदी, यूपी को देंगे 4,737 करोड़ की 75 योजनाओं की सौगात