पिछले कुछ सालों में योग को मिली विश्व स्तर पर अभूतपूर्व लोकप्रियता: प्रधानमंत्री मोदी

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2022 (12:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को 8वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लोगों से इसका हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली है।
 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि बीते कुछ वर्षों में योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली है। नेता, सीईओ, खिलाड़ी और कलाकार सहित लगभग सभी क्षेत्रों के लोग योग का नियमित अभ्यास किया करते हैं।
 

मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें योगाभ्यास के विभिन्न लाभों के बारे में बताया गया है। इसमें 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुए मोदी के संबोधन के कुछ अंश भी शामिल हैं। इसी संबोधन में उन्होंने योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में एक प्रस्ताव लाकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की।
 
प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, असमिया और मराठी सहित विभिन्न भाषाओं में भी किया।
 
मोदी ने 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस का उल्लेख करते हुए रविवार को देशवासियों से आग्रह किया था कि वे योग दिवस का हिस्सा बनें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि इसके एक नहीं, अनेक लाभ हैं।'
 
बता दें कि पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

अगला लेख