मोदी ने सेना दिवस पर सैनिकों के पराक्रम को किया सलाम

Webdunia
रविवार, 15 जनवरी 2017 (11:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों, अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के साहस एवं अमूल्य सेवा के लिए उन्हें सलाम किया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'सेना दिवस के अवसर पर सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का अभिनंदन। हम भारतीय सेना के साहस और अमूल्य सेवा को सलाम करते हैं।'
 
मोदी ने कहा कि देश की अखंडता की सुरक्षा की बात हो या प्राकृतिक आपदा में नागरिकों की मदद करने की बात, सेना हमेशा सामने से नेतृत्व करती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम हमारी सेना द्वारा किए गए सभी बलिदानों को गर्व के साथ याद करते हैं। वे अपनी जान को जोखिम में डालते हैं ताकि 125 करोड़ भारतीय शांतिपूर्ण तरीके से रह सकें। वर्ष 1949 में, आज के दिन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा ने पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था। उनसे पहले इस पद पर जनरल फ्रांसिस बचर थे। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

Reliance Industries को हुआ 26994 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, शानदार रही पहली तिमाही

अगला लेख