मोदी बोले, देश में ISRO स्पिरिट, मिशन चंद्रयान ने मात्र 100 सेकंड में देश को एक कर दिया

Webdunia
रविवार, 8 सितम्बर 2019 (22:45 IST)
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोहतक में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय इसरो स्पिरिट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर की रात एक घटना ने पूरे देश को जगा दिया और 100 सेकंड के भीतर पूरे हिंदुस्तान को जोड़ दिया। हिंदुस्तान में अब ISRO Spirit है, देश नकारात्मकता को स्वीकारने को तैयार नहीं है।
 
चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग के लम्हों को याद करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि रात एक बजकर 50 मिनट पर पूरा देश चंद्रयान-2 की खुशखबरी देखने के लिए टेलीविजन के सामने बैठा हुआ था।
 
मोदी ने कहा कि 100 सेकेंड ने पूरे देश को दिखाया कि आशा और विश्वास की शक्ति क्या होती है, और दृढ़ संकल्प और क्षमता क्या है। उन्होंने कहा कि केवल वही देश अपने सपने को पूरा करने में सक्षम है जो सफलता और विफलता से परे है। देश ने उन 100 सेकेंड में सफलता और असफलता की परिभाषा बदल दी।
 
उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग के मौके पर पीएम मोदी खुद बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर में मौजूद थे। देश उस समय भावुक हो गया जब मोदी ने चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम के संपर्क टूटने के बाद इसरो प्रमुख को गले लगा लिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि देश वैज्ञानिकों के साथ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख