पीएम मोदी बोले, भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (12:10 IST)
Narendra Modi news in hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी की कंपनियों को देश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए शुक्रवार को कहा कि निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है और भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय है।
 
एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस के 18वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विदेशी निवेशकों के लिए भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनना, मेक इन इंडिया तथा मेक फॉर द वर्ल्ड पहल में शामिल होने का यह सही समय है।
 
उन्होंने कहा कि जर्मनी ने भारत के कुशल कार्यबल में जो विश्वास व्यक्त किया है, वह अद्भुत है क्योंकि यूरोपीय राष्ट्र ने कुशल भारतीय कार्यबल के लिए वीजा की संख्या 20,000 से बढ़ाकर 90,000 करने का निर्णय लिया है। भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय है... भारत वैश्विक व्यापार तथा विनिर्माण का केंद्र बन रहा है।’’
 
उन्होंने कहा कि भारत आज लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और डेटा के मजबूत स्तंभों पर खड़ा है। भारत सड़कों और बंदरगाहों में रिकॉर्ड निवेश कर रहा है। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र दुनिया के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
 
 
मोदी ने यहां अपने सरकारी आवास पर शोल्ज का स्वागत किया और समझा जाता है कि उन्होंने रक्षा, व्यापार एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

सीमा से लगे धुबरी में अशांति फैलाने की कोशिश, CM हिमंत ने कहा- देखते ही गोली मारने के आदेश

Ahmedabad Plane Crash : प्रधानमंत्री मोदी ने की घायलों से मुलाकात, 6 शवों की हो सकी शिनाख्‍त, अन्‍य की हो रही DNA जांच

अंबानी परिवार को Z+ सुरक्षा मामला, SC ने खारिज की याचिका, याचिकाकर्ता को दी चेतावनी

अगला लेख