Dharma Sangrah

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (22:22 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में हो रहे G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे। उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर विश्व नेताओं के साथ मुलाकात में प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर 'सार्थक चर्चा' होने की उम्मीद जताई। मोदी गौतेंग स्थित वाटरलूफ वायुसैनिक अड्डे (एएफबी) पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दक्षिण अफ्रीकी वायु सेना की ओर से उन्हें रेड कार्पेट पर सलामी दी गई।
ALSO READ: Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान से उतरते ही एयरपोर्ट पर मौजूद स्थानीय महिला कलाकारों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया। वह सिर्फ भव्य नहीं था ऐतिहासिक था। पारंपरिक संगीत, नृत्य और रंगीन अफ्रीकी संस्कृति के बीच महिलाओं ने जमीन पर लेटकर जिस तरह सम्मान प्रकट किया, ऐसी तस्वीर शायद ही पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने अफ्रीकी धरती पर देखी हो। 
ALSO READ: Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी
लाल कालीन पर आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी ने जब इन कलाकारों को देखा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों में पूरी श्रद्धा के साथ ‘साष्टांग’ जैसी मुद्रा में थीं। यह दृश्य कैमरों में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। कई लोग इसे भारत-अफ्रिका रिश्तों की नई परिभाषा बताते नजर आए। जमीन पर लेटकर सम्मान करना कई अफ्रीकी समुदायों में अतिथि-सम्मान का सर्वोच्च तरीका माना जाता है। यह भावनात्मक, सांस्कृतिक और गहरे सम्मान की अभिव्यक्ति माना जाता है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय मॉडल

अगला लेख