PM मोदी की देशवासियों को चेतावनी, ये न भूलें, लॉकडाउन चला गया है कोरोनावायरस नहीं

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (18:20 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में सातवीं बार देश को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा-


06:20 PM, 20th Oct
एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी-सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है, हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनों साथ-साथ चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियां बनी रहेंगी।

06:19 PM, 20th Oct
दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धोना और मास्क का ध्यान रखिए।

06:19 PM, 20th Oct
शत्रु और बीमारी को कभी भी छोटा नहीं समझना चाहिए। 

06:18 PM, 20th Oct
मैं आपको और आपके परिवार को सुरक्षित देखना चाहता हूं।


06:18 PM, 20th Oct
सभी देशवासियों को नवरात्रि समेत सभी त्योहारों की शुभकामनाएं। 

06:16 PM, 20th Oct
अपनी बात के समर्थन में रामचरित मानस और कबीर दास को भी कोट किया नरेन्द्र मोदी ने।

06:16 PM, 20th Oct
हर नागरिक तक कोरोना वैक्सीन पहुंचे, इस पर काम चल रहा है। अर्थात जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

06:15 PM, 20th Oct
जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई को रत्तीभर में कमजोर नहीं होने देना है। दुनिया भर के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं।

06:14 PM, 20th Oct
जब तक पूरी सफलता नहीं मिल जाए तब तक लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

06:13 PM, 20th Oct
सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे doctors, nurses, health workers इतनी बड़ी आबादी की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

06:13 PM, 20th Oct
बिना मास्क के लिए निकल रहे हैं तो आप खुद को और अपने परिवार को संकट में डाल रहे हैं।

06:10 PM, 20th Oct
देखने में आ रहा है कि लोग सावधानी बरतना कम कर रहे हैं।

06:10 PM, 20th Oct
यह समय लापरवाह होने का नहीं है, यह समय यह मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया है। या फिर कोरोना का खतरा नहीं है।

06:09 PM, 20th Oct
कोरोना मरीजों के लिए देश में 90 लाख से ज्यादा बेड्‍स की सुविधा उपलब्ध है।

06:09 PM, 20th Oct
भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है।

06:08 PM, 20th Oct
भारत में मृत्यु दर भी अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, स्पेन आदि की तुलना में काफी कम है।

06:08 PM, 20th Oct
भारत में प्रति 10 लाख जनसख्‍या पर करीब 5.5 हजार लोगों को कोरोना हुआ है। अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में यह आंकड़ा 25 हजार के करीब है।

06:08 PM, 20th Oct
-हमें और अधिक सुधार करना है। देश रिकवरी रेट अच्छी है, मृत्यु दर कम है। 

06:07 PM, 20th Oct
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लॉकडाउन चला गया है, लेकिन वायरस नहीं गया है।

06:03 PM, 20th Oct
हममें से अधिकांश लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, जीवन को गति देने के लिए रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है।

06:03 PM, 20th Oct
समय के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है। 

06:02 PM, 20th Oct
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम सभी भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख