नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी जारी करेंगे 75 रुपए का सिक्का, जानिए क्या है इसमें खास

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2023 (11:00 IST)
75 rupee coin : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन परिसर (New parliament building) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे 75 रुपए का एक सिक्का जारी करेंगे।
 
इस गोलाकार सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। सिक्के पर सत्यमेव जयते लिखा होगा और साथ ही सिक्के पर अशोक स्तंभ भी उकेरा जाएगा। अशोक स्तंभ के नीचे मूल्यवर्ग 75 रुपए लिखा होगा।
 
कोलकाता टकसाल में बने इस सिक्के की बांयी तरफ देवनागरी भाषा में भारत और इंग्लिश में इंडिया लिखा होगा। इसके ऊपरी तरफ देवनागरी भाषा में संसद भवन लिखा होगा। संसद के चित्र के ठीक नीचे वर्ष 2023 अंकित होगा।
 
75 रुपए के सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5-5 प्रतिशत निकल और जस्ते का मिश्रण है।
 
वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिक्के को आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) इसे जारी करेगा। यह यादगार के तौर पर जारी किया गया सिक्का है। इसे करीब 3800 रुपए प्रति सिक्का की दर से बेचा जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि उद्धाटन समारोह में भाजपा समेत 25 दलों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्षी दलों का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नहीं राष्‍ट्रपति को करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख