प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ में ध्यानस्थ हुए

Webdunia
शनिवार, 18 मई 2019 (15:58 IST)
आखिरी दौर का प्रचार समाप्त होने के बाद चुनावी शोर-शराबे से दूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भगवान केदारनाथ के दरबार में पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने वहां स्थित पवित्र गुफा में ध्यान भी किया। 
 
करीब डेढ़ माह तक चली लोकसभा चुनाव की थकान भरी कवायद का परिणाम आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर उनकी आराधना की।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक के लिए मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। करीब आधे घंटे चली इस पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और श्रद्धालुओं का फिर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
मोदी का पहाड़ी परिधान बना आकर्षण का केंद्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पारंपरिक पहाड़ी परिधान में विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे और उनका परिधान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
 
उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में 11755 फीट की उंचाई पर स्थित केदारनाथ में मोदी स्लेटी रंग का चोगा, पहाड़ी टोपी और कमर में केसरिया गमछे में नजर आये और हैलीपैड से केदारनाथ मंदिर तक का पैदल रास्ता उन्होंने पहाड़ी अंदाज में छड़ी लेकर तय किया।
 
संभवत: पहली बार पहने ऐसे लिबास में वह पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। पिछले दो साल में चौथी बार भोले के धाम केदारनाथ पहुंचे मोदी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की और बर्फ से ढंके सफेद पर्वत की चोटियों को भी निहारा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल

क्यों रद्द हुई एनएसए अ‍जीत डोभाल की रूस यात्रा?

मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? लालू यादव के परिवार से ऐश्वर्या राय का सवाल

हाईवे पर खुलेआम रंगरेलियां, भाजपा नेता धाकड़ को मिली जमानत, महिला अब भी फरार

खंडवा में निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट को क्षति पहुंचाई, महिला की दर्दनाक मौत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ, भारत के साथ चाहते हैं बातचीत

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने 2 PWD इंजीनियरों के सस्‍पैंड का दिया आदेश, जानिए क्‍या है मामला...

Weather Update : मुंबई में भारी बारिश, मेट्रो स्टेशन जलमग्न, ट्रेन सेवाएं स्थगित

क्या फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को उनकी पत्नी ने धक्का दिया? खुद मैक्रों से जानिए

PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही...

अगला लेख