केजरीवाल का बड़ा बयान, इंदिरा गांधी की तरह हो सकती है मेरी हत्या

Webdunia
शनिवार, 18 मई 2019 (15:44 IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद की हत्या की आशंका जताई। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह 2 मिनट में उनकी हत्या हो सकती है।
 
केजरीवाल ने कहा कि मेरा पीएसओ भाजपा सरकार को रिपोर्ट करता है। कल ये इंदिरा गांधी की तरह ही मुझे भी मेरे पीएसओ से खत्म करा सकते हैं। मेरी जिंदगी 2 मिनट में खत्म हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस की उपस्थिति में मुझ पर 6 बार हमला किया गया। इन हमलों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है।
 
आप प्रमुख केजरीवाल ने पहली बार इस तरह का बयान नहीं दिया है। जुलाई 2016 में भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उन्हें मरवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में बनाया नया रिकॉर्ड, 62 घंटे और 6 मिनट तक की चहलकदमी

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

नया शिखर, सोना 85000 के करीब, चांदी में 850 रुपए का उछाल

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

अगला लेख