योगी की पुलिस से नाराज PM के भाई प्रह्लाद मोदी धरने पर बैठे

Webdunia
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (18:26 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में अमौसी हवाई अड्डे पर धरने पर बैठ गए।
 
हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) भूपेंद्रसिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी इंडिगो की उड़ान से शाम करीब 4 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे थे। उसके बाद वह हवाई अड्डा परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए।
 
सिंह के मुताबिक मोदी का कहना था कि पुलिस ने उनके समर्थकों को हवाई अड्डे पर नहीं आने दिया। इससे वह नाराज हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक धरना देने के बाद मोदी वहां से चले गए।
 
इस बारे में सरोजिनी नगर थानाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

अगला लेख