Hanuman Chalisa

सरकार ने सहकारी बैंकों को पीएमजीकेवाई के तहत जमाएं स्वीकारने से रोका

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (21:36 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सहकारी बैंकों को नई कर माफी योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत जमाएं स्वीकार करने से रोक दिया है। सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जबकि आयकर विभाग नोटबंदी के बाद इनमें गड़बड़ियों को पकड़ रहा है।

 
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी के बाद अघोषित नकदी रखने वालों के लिए एक आय घोषणा योजना पेश की है। इसके तहत अघोषित धन संपत्ति का 50 प्रतिशत कर चुकाना होगा और बची राशि का एक चौथाई हिस्सा 4 साल के लिए सरकार द्वारा घोषित इस खास योजना में जमा करवाना होगा जिस पर ब्याज नहीं दिया जाएगा।
 
शुरू में था कि इस योजना के तहत किसी भी बैंक में जमा करवाई जा सकती है लेकिन अब सहकारी बैंकों को इस तरह की जमाएं लेने से रोक दिया गया है। पीएमजीकेवाई योजना 31 मार्च तक खुली है।
 
सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि बैंकिंग नियमन कानून 1949 के तहत सहकारी बैंकों को छोड़कर कोई भी बैंकिंग कंपनी बांड लेजर खाता के रप में इस योजना के तहत जमा हेतु आवेदन स्वीकार कर सकती है।
 
योजना के तहत अघोषित नकदी रखने वाला जो इस योजना का लाभ लेना चाहता है उसे पहले कर राशि जमा करवाकर उसके बाद बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए चालान फॉर्म के जरिए 4 साल की जमा योजना में घन जमा करने का आवेदन करना होगा।
 
8 नवंबर को 1,000 और 500 रुपए मूल्य के नोटों पर पाबंदी की घोषणा के बाद कुछ दिन तक सहकारी बैंकों को भी पुराने नोट बदलने और जमा करने की छूट थी और उनमें 16,000 करोड़ रुपए के नोट जमा किए गए। 6 दिन बाद उन पर पाबंदी लगा दी गई थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख