Hanuman Chalisa

पीएनबी घोटाला : ईडी ने चोकसी की कंपनी की थाईलैंड फैक्टरी को कुर्क किया

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (20:40 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि समूह की थाईलैंड में स्थित 13 करोड़ रुपए कीमत की एक फैक्टरी को कुर्क कर लिया है। यह कुर्की 2 अरब डॉलर के कथित पीएनबी धोखाधड़ी मामले में की गई है।
 
 
एजेंसी ने कहा कि उसने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एब्बेक्रेस्ट (थाईलैंड) लिमिटेड के स्वामित्व वाली फैक्टरी की कुर्की के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया है। यह कंपनी गीतांजलि समूह की एक कंपनी है।
 
ईडी ने एक बयान में कहा कि पीएमएलए के तहत जांच से पता चला कि एब्बेक्रेस्ट (थाईलैंड) लिमिटेड 92.3 करोड़ रुपए तक के उन गारंटी पत्रों (एलओयू) का लाभार्थी था, जो पंजाब नेशनल बैंक की ओर से फर्जी एवं अनधिकृत तरीके से जारी किए गए थे।
 
इसमें बताया गया कि संपत्ति की कीमत 13.14 करोड़ रुपए है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच पीएमएलए के तहत कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी जांचकर्ता विदेश की इस संपत्ति की कुर्की की कानूनी औपचारिकता के लिए बहुत जल्द लेटर्स रोगेटरीज (न्यायिक आग्रह) प्राप्त कर लेंगे। ईडी ने कहा कि इस कुर्की के साथ पीएनबी घोटाले में की गई कुर्की/ जब्ती करीब 4,765 करोड़ रुपए तक की हो गई है। आगे की जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

अगला लेख