Hanuman Chalisa

मोदी ने किया था यह वादा, जन धन पर क्यों लगी सेंध...

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (09:46 IST)
पीएनबी में हुए महाघोटाले से लोगों को 11,400 करोड़ रुपए की चपत लगी है। इस घोटाले के खुलासे के बाद से बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप मचा हुआ है। इसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें चुनावों से पहले किया यह वादा भी याद दिला रहे हैं।
 
नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि वे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार की तरह बैठेंगे और हिन्दुस्तान की तिजोरी पर पंजा नहीं पड़ने देंगे। उन्होंने कहा था कि आप मुझे प्रधानमंत्री मत बनाइए, मुझे चौकीदार बनाइए। मैं दिल्ली में जाकर चौकीदार की तरह बैठूंगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं हिन्दुस्तान की तिजोरी पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा। मैं चौकीदार के नाते आपकी सेवा करना चाहता हूं। 
 
कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री को यह वादा याद दिलाते हुए कहा कि बैंकों से कुछ उद्योगपतियों को फायदा हुआ है। मार्केट कैपिटल से दोगुना लोन कैसे दिया गया? आज की परिस्थिति यह है कि देश का चौकीदार सो रहा है और चोर देश छोड़कर भाग रहे हैं।
 
उधर, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएनबी घोटाला यूपीए सरकार के समय हुआ था। एनडीए सरकार ने तो इस घोटाले का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले को उजागर करना केंद्र सरकार की एक उपलब्धि है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

अगला लेख