Hanuman Chalisa

पीएनबी घोटाले पर पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी...

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (23:26 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और जनता के धन की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मोदी ने वित्तीय संस्थानों के प्रबंधन व निगरानी निकायों से कहा है कि वे अपना काम पूरी कर्मठता से करें ताकि इस तरह के घपलों को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक पीएनबी इन दिनों 11,400 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले के कारण चर्चा में है।

अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी इस मामले में मुख्य आरोपी है। अनेक जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में लगी हैं। दैनिक अखबार ‘इकनॉमिक टाइम्स’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सरकार वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।’

मोदी ने कहा, ‘प्रणाली (सरकार) सार्वजनिक धन की लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी।’ प्रधानमंत्री ने हालांकि अपने संबोधन में नीरव मोदी या पंजाब नेशनल बैंक का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय संस्थानों के प्रबंधन, ऑडिटरों व नियामकों को अपना काम पूरे समर्पण से करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों को नियम व नीतियां बनाने तथा उच्च आचार कायम रखने का काम मिला है मैं उन लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वे अपना काम पूरे समर्पण व कर्मठता से करें।’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

अगला लेख