नीरव मोदी की परेशानी बढ़ी, 29 संपत्तियां, 105 बैंक खाते कुर्क किए

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (00:06 IST)
नई दिल्ली-मुंबई। अरबपति आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी का संकट और बढ़ता दिख रहा है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को कर चोरी जांच के सिलसिले में अस्थाई रूप से हीरा कारोबारी और उसके परिवार की 29 संपत्तियां और 105 बैंक खातों को कुर्क कर दिया।


इसके अलावा विभाग ने विदेश में गैरकानूनी संपत्तियां रखने के लिए उसके खिलाफ नए कालाधन रोधक कानून के तहत मामला भी दर्ज किया है। समझा जाता है कि उसकी यह संपत्ति सिंगापुर में है। कालाधन (अघोषित विदेशी आय एवं संपत्ति) और करारोपण कानून 2015ए विदेश में गैरकानूनी संपत्तियों से संबंधित है।

अभी तक इस तरह के मामलों की जांच आयकर कानून, 1961 के तहत होती थी। नए कानून के तहत अघोषित विदेशी संपत्ति और आय पर 120 प्रतिशत का भारी-भरकम जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसमें दस साल जेल की सजा भी हो सकती है।

कर अधिकारियों ने मुंबई में एक विशेष अदालत के समक्ष मोदी के खिलाफ आयकर कानून की धारा 276 सी 1 (जानबूझकर कर चोरी), 277 ए (सत्यापन में गलत बयान), 278 बी (कंपनियों द्वारा अपराध) और 278-ई के तहत मामला दर्ज किया है। कर अधिकारियों ने नीरव मोदी, उसकी पत्नी एमी और उसकी मुंबई, सूरत, जयपुर और दिल्ली की अचल संपत्तियों पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख