भयानक तूफान और बारिश के बीच डटा रहा ट्रैफिक जवान, सोशल मीडिया पर बना हीरो

Webdunia
सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (15:17 IST)
सीमा पर दुश्मनों से लड़ रहे जवान के अलावा देश का हर वह नागरिक जो अपने काम को समर्पण और लगन के साथ कर रहा है, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है, वह देश का 'हीरो' है। ऐसे ही एक ट्रैफिक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक जवान विपरीत परिस्थितियों में भी अपने काम को करने के लिए डटा हुआ है।
 
एक ट्रैफिक पुलिस जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह तेज आंधी और बारिश के बीच चौराहे पर ट्रैफिक को नियंत्रित रहा है। इस वीडियो ने ट्रैफिक जवान को सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया है।
 
गुवाहाटी के बसिस्था चौराहे पर मिथुन दास नाम का यह सिपाही तेज आंधी और बारिश के थपेड़ों के बीच भी अपने कर्तव्य का निवर्हन कर रहा है। वायरल हो रहे एक वीडियो में दास बिना रेन कोट पहने चौराहे पर खड़े नजर आ रहे हैं। भारी बारिश और आंधी से बचने के लिए लोग बिल्डिगों के नीचे जाकर खड़े हो रहे थे, लेकिन दास पोडियम पर खड़े होकर अपनी ड्‍यूटी करते रहे।
 
काम के प्रति दास के ऐसे सर्मपण को देखते ही कुछ लोगों ने उनकी वीडियो बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। असम पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी दास की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया गया है। लोग भी उनके वीडियो को देखकर उन्हें सलाम कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख