केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (17:30 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई के नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई। लखनऊ में एक निजी कंपनी के अधिकारी के मारे जाने की घटना पर केजरीवाल की ओर से किए गए ट्वीट के सिलसिले में यह शिकायत दाखिल की गई।
 
 
उपाध्याय ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे धर्म के आधार पर वैमनस्य को बढ़ावा रहे हैं और ऐसे काम कर रहे हैं, जो सद्भाव बनाए रखने के खिलाफ हैं। भाजपा नेता ने तिलक मार्ग पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दाखिल की और केस दर्ज करने की मांग की।
 
केजरीवाल ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा था कि विवेक तिवारी तो हिन्दू था। फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिन्दू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिन्दुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिन्दुओं का कत्ल करना पड़े तो ये 2 मिनट नहीं सोचेंगे।
 
बीते शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने तिवारी (38) की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ दाखिल शिकायत की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बाबत कानूनी राय ले रहे हैं कि क्या इस शिकायत के संदर्भ में कोई मामला बनता है? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख