गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी सफलता, 14 नक्सली ढेर

Webdunia
रविवार, 22 अप्रैल 2018 (15:01 IST)
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को पुलिस ने एक मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया। 
पुलिस महानिरीक्षक शरद शेलार ने कहा, 'मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए। तलाशी अभियान अब भी चल रहा है।'
 
उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी -60 के कमांडो की एक टीम ने आज सुबह यहां से करीब 750 किलोमीटर दूर भामरगढ के तडगांव जंगल में यह अभियान शुरू किया जो अब भी चल रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित संगठन के दो जिला स्तरीय कमांडर साईनाथ और साइनयू शामिल हैं। 
 
पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने सी-60 की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में यह नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

Ukraine के परमाणु रिएक्टर पर हुआ हमला, यूक्रेन के आरोप का रूस ने दिया यह जवाब

रणवीर इलाहाबादिया का विवादों से है पुराना नाता, पहले भी दे चुके हैं ये 5 विवादित बयान

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

भारत को F-35 की अमेरिकी पेशकश से बौखलाया पाकिस्तान, जानिए क्या कहा

GIS 2025: झीलों की नगरी भोपाल में होने वाली जीआईएस में शहरी विकास पर भी होगा विशेष फोकस

अगला लेख