पटना में बवाल, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, जानिए क्‍या है मामला...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जुलाई 2024 (17:44 IST)
Police Lathicharged On Youth Congress workers : बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जब इन प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ा। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। 
 
खबरों के अनुसार, बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस की और से विधानसभा मार्च निकाला जा रहा था। यह मार्च पटना के बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था, लेकिन पुलिस ने रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
<

BIG BREAKING ????

Peak police brutality on Youth Congress workers for protesting over Paper Leak in Patna

IYC Chief @srinivasiyc & several workers got badly injured ????

Talibaní Raj in full swing in NDA ruled Bihar...? pic.twitter.com/nczjNQXIMe

— Ankit Mayank (@mr_mayank) July 24, 2024 >
लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच कांग्रेस नेताओं और पुलिस में बहस भी हुई। राज्‍य में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
ALSO READ: बिहार विधानसभा में पेपर लीक पर बिल पास
लाठीचार्ज के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने नीतीश सरकार पर भड़कते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार याद रखे, वो सरकार में कुछ ही समय के मेहमान हैं। एक-एक लाठी का हिसाब होगा। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन हिंसक था। वहीं किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि पुलिस को लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था, क्योंकि हमें प्रदर्शन का हक है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका

ATM से निकला कटा-फटा नोट तो किसकी जिम्मेदारी, कैसे बदलवा सकते हैं, बैंक करे मना तो क्या है RBI का नियम

EPFO की पेंशन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बड़े नियम में किया बदलाव

इस Eye Drop से 15 मिनट में चश्‍मा हटने का दावा, असर सिर्फ 4 घंटे, इस दावे पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर

बुलडोजर पर भिड़े CM योगी और अखिलेश, किसने क्या कहा?

सभी देखें

नवीनतम

13 साल की उम्र में पिता को खोया, सिंध की पहली हिन्दू महिला DSP मनीषा रोपेटा की अनूठी कहानी

क्‍या निजी दुश्‍मनी के चलते हुआ आर्यन का मर्डर, आर्यन के पिता से क्‍या बोले जेल में बंद आरोपी?

Jio Anniversary Offer: 8वीं सालगिरह पर Jio users को चुनिंदा रिचार्ज पर मिलेगा रुपए 700 तक का फायदा

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP से नाराज, समाजवादी पार्टी के संपर्क में

UP: बगैर वीजा के भारत में दाखिल हो रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख