13 प्रमुख राजनीतिक दलों की करमुक्त आय 1381 करोड़ रुपए

Webdunia
रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (11:07 IST)
नई दिल्ली। पिछले 2 वर्षों में देश के 13 प्रमुख राजनीतिक दलों की करमुक्त आय करीब 1381 करोड़ रुपए है जिसमें कांग्रेस और भाजपा का हिस्सा लगभग 80 प्रतिशत है। सूचना के अधिकार से यह जानकारी मिली है।

money
आरटीआई के तहत आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2012-13 और 2013-14 के दौरान कांग्रेस की करमुक्त आय 743.76 करोड़ रुपए रही जबकि इस अवधि में भाजपा की करमुक्त आय 338.95 करोड़ रुपए दर्ज की गई। 2012-13 में कांग्रेस की करमुक्त आय 318.08 करोड़ रुपए रही जबकि भाजपा की 17.42 करोड़ रुपए दर्ज की गई।

2013-14 में कांग्रेस की करमुक्त आय 425.68 करोड़ रुपए दर्ज की गई, वहीं इस दौरान भाजपा की 321.53 करोड़ रुपए रही।

आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2012-13 और 2013-14 में आयकर रिटर्न के आधार पर मुलायमसिंह यादव की समाजवादी पार्टी की करमुक्त आय 164 करोड़ रुपए रही जबकि मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की करमुक्त आय इस अवधि में 20.76 करोड़ रुपए दर्ज की गई।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की करमुक्त आय 92.90 करोड़ रुपए रही जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की करमुक्त आय 2.62 करोड़ रुपए दर्ज की गई।

आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2012-13 और 2013-14 के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) की करमुक्त आय 13 करोड़ रुपए रही जबकि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की करमुक्त आय इस अवधि में 4.48 करोड़ रुपए दर्ज की गई।

भारत में राजनीतिक दलों को आयकर अधिनियम की 1961 की धारा 13 ए के तहत छूट प्राप्त है, हालांकि उन्हें 20 हजार रुपए से अधिक आय या चंदा प्राप्त होने पर इसका केवल लेखा (बुक ऑफ एकाउंट) रखना होता है।

हिसार स्थित आरटीआई कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने आयकर विभाग से प्रमुख राजनीतिक दलों की करमुक्त आय की जानकारी मांगी थी।

सूचना के अधिकार के तहत आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2012-13 और 2013-14 के दौरान एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (एस) की करमुक्त आय 1.07 करोड़ रुपए दर्ज की गई जबकि ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की 20.16 लाख रुपए दर्ज की गई। आयकर रिटर्न के आधार पर लालूप्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल की करमुक्त आय 2013-14 में 41,411 रुपए दर्ज की गई।

आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार 2012-13 में समाजवादी पार्टी की करमुक्त आय 30 करोड़ रुपए रही जबकि बहुजन समाज पार्टी की 8.99 करोड़ रुपए, भाकपा की 1.55 करोड़ रुपए, माकपा की 40.73 करोड़ रुपए, जनता दल (यूनाइटेड) की 2.70 करोड़ रुपए, राष्ट्रीय लोकदल की 97.90 लाख रुपए, जद (एस) की 46.99 लाख रुपए दर्ज की गई।

आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2013-14 में समाजवादी पार्टी की करमुक्त आय 134 करोड़ रुपए रही जबकि बहुजन समाज पार्टी की 11.77 करोड़ रुपए, भाकपा की 1.07 करोड़ रुपए, माकपा की 52.17 करोड़ रुपए, जनता दल (यूनाइटेड) की 10.31 करोड़ रुपए, राष्ट्रीय लोकदल की 3.61 करोड़ रुपए, जद (एस) की 61.40 लाख रुपए दर्ज की गई। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?