सीलमपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आतिशी का सवाल, क्या कर रही है डबल इंजन सरकार?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (12:38 IST)
Seelampur murder case : दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार देर रात 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल मच गया। हत्या का आरोप साहिल और जिकरा पर है। इस हत्याकांड से नाराज लोग पलायन संबंधी पोस्टर लेकर सड़क पर उतर गए। वे मोदी जी और रेखा गुप्ता से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। ALSO READ: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल, भारी सुरक्षाबल तैनात
 
दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सीलमपुर में 17-साल के युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है। क्या कर रही है दिल्ली पुलिस? क्या कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह? क्या कर रही है डबल इंजन की सरकार?
 
 
इस पर दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है, जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।
 
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीलमपुर में कुनाल नाम के 17 साल के दलित युवक की हत्या अत्यंत चिंताजनक है। क्षेत्र के लोगों में रोष बहुत ही स्वाभाविक है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली के सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने एक 17 वर्षीय लड़के की हत्या के बाद न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक की पहचान कुणाल के रूप में की है। पुलिस ने तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। 
 
मृतक कुणाल गांधी नगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। अपने परिवार के साथ सीलमपुर के J ब्लाक में रहता था। परिवार में पिता राजवीर, मां, 3 भाई व एक बहन है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

EV Chetak 3001 : आ गया सबसे सस्ता ईवी बजाज, जानिए क्या हैं फीचर्स

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

5G स्मार्टफोन के लिए डायमेन्सिटी 8450 मोबाइल प्लेटफॉर्म लॉन्च

रणथंभौर की रानी एरोहेड: मगरमच्छ का शिकार करने वाली बाघिन, जो हमेशा याद रहेगी

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत, ईरान स्थित दूतावास ने दी जानकारी

अगला लेख