Weather Updates: कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह बर्फबारी की संभावना, राजस्थान में शीतलहर जारी

जारी रहेगा ठंड का दौर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (08:35 IST)
  • अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना
  • घाटी 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में
  • राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर जारी
Weather Updates: कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी (snowfall) और बारिश हो सकती है जिससे लोगों का बर्फबारी का लंबे समय का इंतजार खत्म हो जाएगा। मौसम कार्यालय (weather office) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने बताया कि 24 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने और शनिवार शाम को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। दूसरी ओर राजस्‍थान (Rajasthan) में शीतलहर (weather office) जारी है।
 
अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना : मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 26 से 28 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मॉडल के संकेतों के अनुसार 29 से 31 जनवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर में शुष्क मौसम और बगैर बर्फ वाली सर्दी के कारण रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है, वहीं दिन सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्म है।
 
घाटी 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में: कश्मीर वर्तमान में 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है। 'चिल्ला-ए-कलां' एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है 'भीषण सर्दी'। यह 40 दिनों की अवधि होती है। इस दौरान क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे जल निकाय और पाइपों के पानी तक जम जाते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।
 
चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है और 31 जनवरी को यह समाप्त होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का 'चिल्ला-ए-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिनों का 'चिल्ला-ए-बच्चा' (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीतलहर जारी रहती है।
 
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 0 से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0 से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस से कम है। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान 0 से नीचे 5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान 0 से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0 से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 0 से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में 0 से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर जारी : जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर जारी है और बीते 24 घंटे के दौरान बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अनेक इलाकों में शुक्रवार को भी घने से अति घना कोहरा छाया रहा।
 
इसके अनुसार इस दौरान पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.6 डिग्री, अंता में 4.8 डिग्री, जयपुर में 5.4 डिग्री, जैसलमेर में 5.6 डिग्री, सिरोही में 5.7 डिग्री तथा अलवर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। कहीं-कहीं घने से अति घना कोहरा छाया रहा। बीकानेर और फतेहपुर में शीतलहर दर्ज की गई तो बीकानेर, गंगानगर, चुरू, अलवर और पिलानी में शीत दिन दर्ज किया गया।
 
समुद्र तल से 12.6 ऊपर पर 140 से 160 किलोमीटर की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं। दक्षिण असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तर पर तेलंगाना और विदर्भ होते हुए छत्तीसगढ़ के मध्य भागों तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा और उत्तरी मध्यप्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस (cold day) से लेकर गंभीर शीत दिवस (cold day) की स्थिति रही।
 
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर (cold wave) की स्थिति रही। पंजाब के कई हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों तथा पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा (Fog) छाया रहा।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शनिवार को ओडिशा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश (Rain) संभव है। लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय और उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में 1 या 2 स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
 
पूर्वी उत्तरप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, पश्चिम उत्तरप्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत दिवस (cold day) से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रह सकती है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्यप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति जारी रह सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

Bhojshala Survey : ASI 15 जुलाई तक पेश करे सर्वे रिपोर्ट, मप्र हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

अगला लेख
More