साध्वी प्रज्ञा समेत 8 आरोपी जोशी हत्याकांड मामले में बरी

Webdunia
देवास। बहु‍चचर्चित राष्ट्रीय प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह सहित सभी आठ आरोपियों को बरी कर दिया गया है। सुनील जोशी की 10 साल पहले देवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
 
मामले की जांच एनआईए के पास आने के बाद कई बड़े खुलासे हुए और प्रज्ञा ठाकुर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए द्वारा पेश आरोप पत्र में प्रज्ञा ठाकुर के अलावा हर्षद सोलंकी, रामचरण पटेल, वासुदेव परमार, आनंदराज कटारिया और जितेंद्र शर्मा सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया था। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छुपाने और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए थे। 
 
10 साल पुराने इस मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर का भोपाल में न्यायिक हिरासत में इलाज चल रहा है। हर्षद अजमेर जेल में, लोकेश शर्मा और राजेंद्र चौधरी पंचकुला जेल में बंद हैं। एनआईए की जांच में पाया गया था कि राजेंद्र और लोकेश ने ही 29 दिसंबर 2008 की रात को जोशी को गोली मारी थी, जबकि जितेंद्र ने पिस्तौल मुहैया कराई थी।

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख