अब मोदी क्या करेंगे, प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को लोकसभा में कहा- देशभक्त

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (18:51 IST)
नई दिल्ली। एसपीजी बिल पर बहस के दौरान लोकसभा में उस समय सनसनी फैल गई जब भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।
 
हालांकि प्रज्ञा के इस बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से निकाल दिया गया। बहस के दौरान डीएमके सांसद ए राजा ने गोडसे के नाम लिया, इस पर प्रज्ञा ने कहा कि आप एक देशभक्त का नाम नहीं ले सकते। 
 
प्रज्ञा ने यूनियन कार्बाइड के सीईओ एंडरसन का जिक्र करते हुए कहा कि 1984 के भोपाल गैस कांड में हजारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक विदेशी आता है और हजारों लोगों को मारता है। कई लोग आज भी उस पीड़ा से गुजर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने उसे भगाने में मदद की थी। दरअसल, यह आतंकवाद है। 
ALSO READ: राजनाथजी को तो टॉयलेट तक छोड़ते थे सुरक्षाकर्मी
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मुझे आतंकवादी कहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने एक आतंकवादी को संरक्षण दिया है, जिसके कारण 34 साल बाद भी लोग गैसकांड के प्रभाव से मुक्त नहीं हो पाए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा ने पहले भी गोडसे को लेकर बयान दिया था, तब मोदी ने कहा था कि वे कभी उन्हें मन से माफ नहीं करेंगे। सवाल यह है कि अब मोदी क्या करेंगे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Lok Sabha Elections : PM मोदी ने की मतदान की अपील, बोले- एक-एक वोट मायने रखता है...

छठे चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान का उत्साह, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

ताइवान को आंख दिखाकर आखिर चीन क्या हासिल करना चाहता है?

live : राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया मतदान, उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने भी डाला वोट

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

अगला लेख