Hanuman Chalisa

'प्रहार' मिसाइल का सफल परीक्षण, 150 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (22:37 IST)
नई दिल्ली। देश में ही विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल 'प्रहार' का गुरुवार को ओडिशा स्थित बालासोर परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया गया।
 
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मिसाइल का परीक्षण किया। प्रहार समसामयिक हथियार प्रणाली है जो अनेक मुखास्त्र ले जाने के साथ साथ विभिन्न लक्ष्यों को एक साथ नष्ट करने की क्षमता रखती है। परीक्षण के दौरान रेंज स्टेशनों और इलैक्ट्रो ऑप्टिकल सिस्टम की मदद से मिसाइल के ट्रैक पर नजर रखी गई। यह मिसाइल 150 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।
 
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, सेना और सभी संबंधित एजेन्सियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस मिसाइल से देश की रक्षा क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
 
परीक्षण के समय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, डीआरडीओ प्रमुख डॉ. जी सतीश रेड्डी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने मिसाइल से जुडी टीम के सदस्यों को बधाई दी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?

अल-नीनो और कमजोर मानसून से देश के 315 जिलों में सूखे की आहट, कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खुलती जा रहीं परतें, SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत की भूमिका संदिग्ध

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 90% लोगों ने किया समर्थन

'आपके अंकल प्रेसिडेंट भी हों तब भी चालान कटेगा', कौन हैं ये कहने वाली IPS अनु बेनीवाल?

अगला लेख