मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर विवाद, मोदी के मंत्री प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस पर पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 29 दिसंबर 2024 (14:39 IST)
अगरतला। मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने उन कांग्रेसी नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया जो उसके परिवार से संबंधित नहीं हैं। जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि केंद्र सरकार ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कोई ऐसा यथोचित स्थान नहीं दिया जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके। जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को दुर्भाग्यपूर्ण एवं घटिया राजनीति बताया। ALSO READ: क्या है निगमबोध घाट का इतिहास, जहां हुआ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
 
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हमारे वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद वह अत्यंत सम्मानीय व्यक्ति थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुसार सिंह का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ करने के लिए हर संभव कदम उठाया।
 
उन्होंने कहा कि केवल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही नहीं, कांग्रेस ने एक अन्य पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी उचित सम्मान नहीं दिया। अब प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कहा है कि कांग्रेस ने उनके पिता के निधन के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक नहीं बुलाई। ALSO READ: मनमोहन को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, X पर भी भड़के लोग
 
उन्होंने कहा कि वास्तव में गांधी परिवार ने कभी उन कांग्रेस नेताओं को सम्मान नहीं दिया जिनका गांधी परिवार से संबंध नहीं हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को भारत रत्न पुरस्कार और सरदार वल्लभभाई पटेल को भी कभी उचित सम्मान नहीं दिया। गांधी परिवार को इन सब बातों पर आत्मचिंतन करना चाहिए।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध श्‍मसान घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार ने उनका अपमान किया है। एक दशक तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्ग का सहारा है। ALSO READ: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए कांग्रेस ने मांगी जगह, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा मेरे पिता की याद क्यों नहीं आई?
 
डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को भारत मां के प्रिय सपूत और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल

क्यों रद्द हुई एनएसए अ‍जीत डोभाल की रूस यात्रा?

मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? लालू यादव के परिवार से ऐश्वर्या राय का सवाल

हाईवे पर खुलेआम रंगरेलियां, भाजपा नेता धाकड़ को मिली जमानत, महिला अब भी फरार

खंडवा में निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट को क्षति पहुंचाई, महिला की दर्दनाक मौत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव मरीज

योगी के मंत्री बोले, कुड़े से सोना बनाएगी मशीन, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो

BSF IG ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजस्थान पर हुए कितने ड्रोन अटैक?

ईरान में गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ, भारत के साथ चाहते हैं बातचीत

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने 2 PWD इंजीनियरों के सस्‍पैंड का दिया आदेश, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख